RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर के बीछवाल के आवासीय कॉलोनी की है। जहां 12 नवम्बर की शाम को फांसी लगाकर 22 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। इस सम्बंध में मृतका के ससुर महेन्द्र राम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई।
याचक ने बताया कि, उसके बेटे अर्जुन ओर दुर्गा ने 2022 में लव मैरेज करी थी। जिसके बाद दोनो का वैवाहिक जीवन बहुत खुशी में चल रहा था। कुछ दिनों से बेटा अर्जुन गांव गया हुआ था और पीछे से अचानक बहु ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।