Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: विवाहिता ने लगाई फांसी, पिता ने तीन पर लगाए गंभीर आरोप…
Image

बीकानेर: विवाहिता ने लगाई फांसी, पिता ने तीन पर लगाए गंभीर आरोप…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नापासर में एक विवाहिता की आत्महत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। विवाहिता के पिता ने गंगाशहर निवासी दो भाइयों और उनकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में नापासर निवासी युवक से विवाहिता की शादी हुई थी। एक पुत्र के जन्म के बाद उसका दांपत्य जीवन सामान्य चल रहा था। लेकिन फरवरी 2025 में जेठ की शादी के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई — यहीं से शुरू हुआ एक खौफनाक सिलसिला। आरोप है कि युवक ने बातचीत के बहाने विवाहिता का भरोसा जीता और फिर मार्च में उसे और उसकी नाबालिग बहन को बीकानेर में एक कैफे में बुलाकर फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद दोनों भाइयों ने विवाहिता और उसकी बहन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दबाव और प्रताड़ना से टूटकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *