Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: खाना गर्म करते समय लगी आग, विवाहिता की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: खाना गर्म करते समय लगी आग, विवाहिता की दर्दनाक मौत…

Bikaner News Today

बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आग से झुलसने के बाद एक विवाहिता की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर की रात महिला के जवाई कन्हैयालाल ने उसके पिता को फोन कर बताया कि खाना गर्म करते समय कृपा के कपड़ों में आग लग गई। परिजनों ने तुरंत उसे लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को छुट्टी दे दी थी, लेकिन 29 नवंबर की रात करीब 3 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन फिर से उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आधे घंटे बाद दुखद मृत्यु हो गई। महिला के पिता ने घटना पर संदेह जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी। जिसके आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *