🟢 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर जबरन ज़हर पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को दहेज हत्या का मानते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामसर निवासी संतोष उर्फ बाला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद पीहर पक्ष ने आरोप लगाया कि विवाहिता को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और अंततः उसे जबरन ज़हर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया।
प्रार्थी कानाराम पुत्र मोहनसिंह मेघवाल निवासी जामसर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन संतोष का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व सुरजड़ा निवासी सम्पतराम मेघवाल से हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद ही पति, सास-ससुर, ननंद और देवर कथित रूप से तीन लाख रुपये, सोने की चेन और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए गजनेर पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।














