Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सहल पैलेस में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम…
Image

बीकानेर: सहल पैलेस में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम…

Bikaner News Today

बीकानेर शहर के व्यस्ततम क्षेत्र केईएम रोड पर स्थित सहल पैलेस में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग का धुआं सबसे पहले पैलेस के अंडरग्राउंड सेक्शन से उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी।

देखें वीडियो–https://www.facebook.com/share/r/17MbD6YQ4E/

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियाँ और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और थोड़ी ही देर में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग पैलेस के ऊपरी हिस्सों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *