Bikaner News
बीकानेर जिले के देशनोक में गुरुवार रात लगभग 9 बजे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने MC (मिनी कमर्शियल) वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देशनोक निवासी के रूप में हुई है।
परिजन हरिकिशन द्वारा देशनोक थाने में दर्ज करवाई गई FIR में बताया गया कि ट्रक की गति अत्यधिक तेज थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है, जबकि ट्रक चालक की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रयास जारी हैं।













