⚪ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के जामसर पुलिस थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। लड़ेरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 27 दिसंबर की रात करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान मोहनराम के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र भैराराम ने जामसर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से परेशान (दिमागी रूप से अस्वस्थ) चल रहे थे। 27 दिसंबर की रात को उन्होंने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल मोहनराम को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है















