Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: मानसिक रूप से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान…
Image

बीकानेर: मानसिक रूप से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान…

🟢 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित नारी निकेतन आश्रम में रह रही एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भुट्टों का कुआं क्षेत्र निवासी करण कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि किरण पत्नी जितेंद्र कुमार मानसिक रूप से परेशान थी। इसी कारण उसे देखरेख और सुरक्षा के लिए नारी निकेतन आश्रम भेजा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, किरण ने 3 नवंबर को मानसिक अस्थिरता के चलते आश्रम परिसर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *