Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: घर में अकेली नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया गलत काम, मामला दर्ज…
Image

बीकानेर: घर में अकेली नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया गलत काम, मामला दर्ज…


Bikaner News

बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी युवक का उनके घर अक्सर आना-जाना था। एक जनवरी, 2025 को वह घर आया, जब नाबालिग अकेली थी। उसी दौरान आरोपी ने उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। डर और दबाव में आकर नाबालिग चुप रही।

परिजनों का आरोप है कि जनवरी से जून 2025 तक आरोपी ने उसे डरा-धमका कर कई बार गलत काम का शिकार बनाया। 22 जून को आरोपी एक बार फिर पीड़िता से मिलने आया और उसे मोबाइल फोन देने की कोशिश की। जब परिजनों ने नाबालिग के पास फोन देखा, तो शक गहराया और पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। डरी-सहमी पीड़िता ने अंततः सारी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल देशनोक थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *