Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: मामूली कहासुनी बनी चाकूबाजी का कारण, दो घायल…
Image

बीकानेर: मामूली कहासुनी बनी चाकूबाजी का कारण, दो घायल…

Bikaner Crime News

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आपसी कहासुनी के बाद दो गुटों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी हो गई। इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना माणक गेस्ट हाउस के पास हुई। दोनों पक्षों में दिन में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। रात को जब प्रवीण गहलोत और नवीन गहलोत घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना ड्यूटी ऑफिसर सवाईसिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि मामला आपसी रंजिश और कहासुनी से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *