🔴 Bikaner News Today
बीकानेर शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घटना 3 नवंबर की दोपहर करीब चार बजे की है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और अज्ञात व्यक्ति पर शक जताया है।
प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बेटी घर से काम करने वाले के यहां जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह वहां पहुंची ही नहीं। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार, उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और लड़की की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। फिलहाल, पुलिस हर संभावित पहलू से जांच में जुटी हुई है।














