🟢 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में नाबालिग प्रेम प्रसंग से जुड़े एक दर्दनाक मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रेम के बाद शुरू हुआ विवाद इतना गहरा गया कि नाबालिग लड़की ने तनाव में आकर अपनी जान दे दी। ढाई महीने पुरानी इस घटना में अब नाबालिग लड़के को निरूद्ध कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग एक-दूसरे को पसंद करते थे। परिजनों की सहमति के बाद दोनों की शादी पर भी हामी भर दी गई थी। लेकिन नाबालिग लड़का जल्दी शादी करने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर नाबालिग लड़की मानसिक तनाव से गुजरने लगी और एक दिन घर पर ही आत्महत्या कर ली। घटना के बाद लड़की के पिता ने नाबालिग लड़के पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। पुलिस जांच के बाद आज लड़के को निरूद्ध कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। नाबालिग होने के कारण कोर्ट ने उसे सुधार गृह भेजने के आदेश दिए।















