Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बिना बताए खाटू निकली नाबालिग, पुलिस की तत्परता से लौटी घर…
Image

बीकानेर: बिना बताए खाटू निकली नाबालिग, पुलिस की तत्परता से लौटी घर…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास इलाके में रहने वाली एक नाबालिग बालिका के सोमवार दोपहर अचानक लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन जब खुद तलाश में नाकाम रहे, तो मंगलवार शाम को बालिका के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला सामने आते ही थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी के निर्देशन में एएसआई सुरेश कुमार व महिला कांस्टेबल बबली की विशेष टीम गठित कर तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि बालिका ट्रेन से खाटू श्यामजी के लिए रवाना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत खाटू श्याम मंदिर परिसर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बुधवार सुबह 9 बजे पुलिस टीम बालिका को लेकर श्रीडूंगरगढ़ लौट आई। बालिका ने पूछताछ में बताया कि वह खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए काफी समय से इच्छुक थी, लेकिन उसे लगा कि उसके माता-पिता अनुमति नहीं देंगे, इसलिए बिना बताए घर से निकल गई।

फिलहाल, बालिका को आवश्यक काउंसलिंग के बाद बाल कल्याण समिति बीकानेर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समय रहते हुई पुलिस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और परिजनों ने राहत की सांस ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *