Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: जोरदार बारिश के साथ होगी मानसून की एंट्री…
Image

बीकानेर: जोरदार बारिश के साथ होगी मानसून की एंट्री…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्‍थान में वैशाख महीने में आसमान से आग बरस रही है। सोमवार को सुबह से शाम तक कड़कती धूप और लू के थपेड़ों ने परेशान किया। देर शाम तक कोई राहत नहीं मिली। भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है।

बीकानेर सहीत पुरे राजस्थान में इस बार मानसून को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दक्षिणी पश्चिमी मानसून को लेकर अपना पहला दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून जून की शुरुआत में केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह कर्नाटक, मुम्बई, गुजरात होते हुए जून अंत तक राजस्थान पहुंचेगा। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की सक्रियता से पूर्व बरसात भी होती है। इसके बाद ही धूप और गर्मी के तेवर कम होने के आसार हैं।

मार्च से मई की शुरुआत में तापमान पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज धूप और लू कचोट रही है। बीते अप्रेल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात-ओलवृष्टि, बादल छितराने का दौर चला था। तापमान लगातार 34 से 39.8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। मई की शुरूआत में सूरज की तपन बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *