RASHTRADEEP NEWS
आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल बीकानेर के दुर्गादास व्यास की मां का निधन हो गया है। व्यास की मां सुरज देवी 88 वर्ष की थी और बीमार चल रही थी। जिनका आज पीबीएम में निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा करीब ढ़ाई बजे उनके पैतृक निवासी जनेश्वर महादेव मंदिर के पास से नत्थुसर गेट गवरादेवी श्मसान भूमि जाएगी। बता दे कि दुर्गादास व्यास लम्बे समय से आरएसएस से जुड़े हुए है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य भी हैं।