Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: एक्शन मोड में निगम आयुक्त, दो बिल्डिंग की सीज…
Image

बीकानेर: एक्शन मोड में निगम आयुक्त, दो बिल्डिंग की सीज…


Bikaner News

बीकानेर नगर निगम के आयुक्त मयंक मनीष ने दो बिल्डिंग को सीज करने के आदेश जारी किए है। बताया जा रहा है कि, निगम का करोड़ों का यूडी टैक्स बकाया है। जिसके चलते आज निगम ने अब सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। निगम आयुक्त ने टीम बनाकर नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 131,132 और 133 की शक्तियों का उपयोग करते हुए ये कार्यवाही की है।

वित्तीय वर्ष पूरा होने के साथ ही टैक्स वसूली का दबाव है। यूडी टैक्स न नहीं देने वालों के प्रतिष्ठान अब सीज करने की तैयारी शुरू कर दी गई। निगम ने यूडी टैक्स के बकाएदारों के सैकड़ों प्रतिष्ठानों की सूची बना ली है। फिलहाल दो भवनों को 3 महीने के लिए सीज करने के आदेश जारी हो गए हैं। बता दे, जिन लोगों को नोटिस जारी हुआ है, उन पर गाज गिरनी तय है।

इन बिल्डिंग को किया सीज

सर्राफा बाजार तेलीवाड़ा के पास एक बल्डिंग को 3 महीने के लिए सीज करने के आदेश जारी किए। कई बार नोटिस के बाद भी यूडी टैक्स जमा नहीं किया गया। दूसरी कार्रवाई नोखा रोड जैन कॉलेज के पीछे होगी। वहां भी टैक्स बकाया होने पर बिल्डिंग को 3 महीने के लिए सीज करने के आदेश कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *