Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में हड़कंप, रेलवे पटरी पर मिला युवक का कटा हुआ शव…
Image

बीकानेर में हड़कंप, रेलवे पटरी पर मिला युवक का कटा हुआ शव…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के रामपुरा बाईपास रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर एक व्यक्ति का कटा हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कम मच गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 अक्टूबर की दोपहर की बताई जा रही है।

स्टेशन मास्टर हितेन्द्र तंवर ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी। परिवादी के मुताबिक, दोपहर में सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव पटरी पर बुरी तरह कटा हुआ पड़ा है। सूचना मिलने पर रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा आत्महत्या है या कोई अन्य कारण, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *