Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: आपसी रंजिश ने लिया खतरनाक मोड़, पांच लोग घायल…
Image

बीकानेर: आपसी रंजिश ने लिया खतरनाक मोड़, पांच लोग घायल…

Bikaner Crime News

बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित मेहरों के बास में रविवार देर शाम एक मामूली कहासुनी ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार पहले तो विवाद केवल बहस तक सीमित रहा। लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला हो गया।

इस झगड़े में मन सुखी, विकास, पुनीत, वरुण मेहरा सहित पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने मारपीट के इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में छोटे-मोटे विवाद अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन रविवार का यह मामला अचानक खतरनाक झगड़े में तब्दील हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *