Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पूर्व सरपंच हत्याकांड में वारदात के बाद भतीजा फरार…
Image

बीकानेर: पूर्व सरपंच हत्याकांड में वारदात के बाद भतीजा फरार…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के धीरदेसर चोटियान गांव में शुक्रवार सुबह दहशत फैल गई, जब गांव के 70 वर्षीय पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया का खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि उनकी हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई है।

पुलिस के अनुसार हत्या का आरोप मृतक के भतीजे बलबीर पर है, जो वारदात के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद ही इस खौफनाक वारदात की जड़ है।

रात में हुआ विवाद, सुबह मिली लाश

गुरुवार देर रात मेघराज और उनके भतीजे बलबीर के बीच प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। उसी दौरान कुल्हाड़ी से वार कर मेघराज की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी भी मौजूद थी। शुक्रवार तड़के ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई और श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस की सर्च जारी, आरोपी जल्द गिरफ्त में

वारदात के बाद से आरोपी बलबीर फरार है। पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ सकता है।

गौरतलब है कि मेघराज चोटिया वर्ष 2005 से 2010 तक धीरदेसर चोटियान गांव के सरपंच रहे। परिवार में लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में ग्रामीणों की मध्यस्थता से समझौता हुआ था, लेकिन भतीजा बलबीर इससे संतुष्ट नहीं था। इसी नाराजगी के चलते उसने यह कदम उठाया माना जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *