RASHTRADEEP NEWS
लोकसभा चुनाव प्रचार और सभाओं के लिए सिर्फ 3 दिन यानी 72 घंटे बचे हैं। रविवार शाम तक दोनों ही पार्टियों की आर से आने वाले 3 दिनों में किसी बड़े नेता की सभा तय नहीं है। गृहमंत्री का दौरा अब पूरी तरह से कैंसिल हो चुका है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा नेताओं ने यहां ज्यादा दौरे किए। दरअसल जिस दिन नामांकन हुआ था।
उस दिन दोनों ही पार्टियों ने सभा सफल करने में पूरी ताकत लगाई। भाजपा की ओर से बार-बार नेताओं के नाम तय होने के बाद कैंसिल होते रहे और अंत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी नामांकन के लिए पहुंचीं। कांग्रेस की और से उसी दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंद रंधावा पहुंचे।
देश के रक्षामंत्री और भाजपा में मोदी के बाद दूसरे नंबर के नेता राजनाथ सिंह कोलायत में सभा करके गए।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उसी दिन पांचू और मुकाम में सभा की। उसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बीकानेर दौरा हुआ। उन्होंने जनसंवाद भी किया। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनूपगढ़ में जन सभा को भी संबोधित किया।