Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर मोरखाणा निवासी उम्मेदसिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, 26 अगस्त की शाम पीड़िता (16) अपनी छोटी बहन के साथ ढाणी से मोरखाणा जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने मोटरसाइकिल आड़े लगाकर पीड़िता को रोक लिया। उसने हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें की, कपड़े फाड़े और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची देकर बातचीत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक गालियां भी दीं। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर परिवादी मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़, गाली-गलौच और एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।














