Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ज़हर के डिब्बे से पानी पीने से वृद्ध की मौत…
Image

बीकानेर: ज़हर के डिब्बे से पानी पीने से वृद्ध की मौत…

Bikaner News

बीकानेर के रणजीतपुरा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पानी की प्यास एक बुजुर्ग किसान की मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार, 15 आरडीवाई रणजीतपुरा निवासी हड़मानराम खेत में काम कर रहे थे। काम के दौरान जब उन्हें प्यास लगी, तो उन्होंने पास में रखे एक पुराने ज़हर के खाली डिब्बे से पानी पी लिया।

पानी पीने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे सुखदेव ने इस संबंध में पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बड़ी लापरवाही का नतीजा है और खेतों में ज़हर से जुड़े कंटेनरों को सुरक्षित तरीके से नष्ट न करने की गंभीरता को उजागर करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *