Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • ओलंपिक सावा आयोजन के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना…
Image

ओलंपिक सावा आयोजन के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना…

🟠 Bikaner Olympic Sawa 2026

10 फरवरी को बीकानेर में आयोजित होने वाले ओलंपिक सावा को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। सामूहिक विवाह समारोह के इस महाआयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। शादी समारोह से जुड़े कार्यों की शुरुआत हो चुकी है और बीकानेर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। इसी क्रम में टीम धरणीधर द्वारा विवाह योग्य कन्याओं के लिए सूखे राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय सियासी रंग देखने को मिला जब टीम धरणीधर से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता दुर्गाशंकर आचार्य ने केंद्रीय मंत्री पर नाराजगी जाहिर की।

आचार्य ने कहा कि, पुष्करणा ओलंपिक सावा हर दो वर्ष में आयोजित होता है, जिसमें सैकड़ों कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाता है। ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। हाल ही में केंद्रीय मंत्री द्वारा एक बड़े सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जो सराहनीय है। लेकिन बीकानेर शहर में पुष्करणा समाज की बड़ी संख्या विशेषकर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में है, ऐसे में ओलंपिक सावा में भी सहयोग अपेक्षित था। साथ ही, दुर्गाशंकर आचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्रीय मंत्री के इस रवैये से वे आहत हैं और इसकी भर्त्सना करते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *