RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर के कोड़मदेसर नहर पुलिया के पास 20 जून की रात को 8 बजे के आसपास की है। जहां पानी नहीं मिलने के चलते व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में मृतक के रिश्ते में भाई ने मर्ग दर्ज करवायी है।
इस सम्बंध में एमएस कॉलेज के पीछे रहने वाले गौरव भाटी ने बताया कि उसका चचेरा भाई गणेश पुत्र गोरधनलाल कोड़मदेसर जा रहा था। रास्ते में अत्यधिक गर्मी के कारण हालात खराब हो गयी औ संभवत गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


















