RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के नोखा के रोड़ा की है। जहां देर रात गांव के बाईपास के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में कार सवार गोविंदराम की मौत हो गई। मृतक गोविंदराम नौरंगदेसर निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।














