Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बिजली चोरी का खुला कारोबार, लाइनमेन बने डायरेक्ट सप्लायर…
Image

बीकानेर: बिजली चोरी का खुला कारोबार, लाइनमेन बने डायरेक्ट सप्लायर…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में बिजली चोरी अब किसी छुपे हुए अपराध की तरह नहीं, बल्कि खुलेआम होता धंधा बन चुकी है। 70% से अधिक घरों और दुकानों में डायरेक्ट कनेक्शन लेना आम बात हो गई है। हालात ऐसे कि ना किसी को विभाग का डर है, ना ही कार्रवाई का भय।

लाइनमेन की भूमिका सबसे सवालों के घेरे में है। गांव वालों का आरोप है कि कई लाइनमेन अपनी बंदी के तहत लोगों को डायरेक्ट बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। ना कोई मीटर रीडिंग, ना कोई चाला सिर्फ पैसों के बदले बिजली चोरी।

यह अनैतिक गठजोड़ इतना मजबूत हो चुका है कि लाइनमेन घर बैठे फर्जी बिल जारी कर रहे हैं, लोगों को बिना रीडिंग के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं, और विरोध करने पर धमकियां देना भी आम हो गया है।इतना ही नहीं, गैर-तकनीकी लोग लाइनमेन के कहने पर पोल पर चढ़कर सटडाउन ले रहे हैं। जिससे आम जनता को घंटों तक बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। यह लापरवाही लगातार हादसों को जन्म दे रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *