Bikaner News
बीकानेर के अंत्योदय नगर में प्रशासन की लापरवाही के चलते एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में एक महीने से खुले चैंबर हादसों को न्योता दे रहे थे। आज इसी लापरवाही का शिकार एक गाय हो गई, जो खुले चैंबर में गिर गई और मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश दिखा। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, कई बार इसकी शिकायत करी लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही कलक्टर ऑफिस और नगर निगम को जानकारी दी गई, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक गाय दम तोड़ चुकी थी।
बाद में प्रशासन ने जेसीबी की मदद से गाय को बाहर निकाला। लोगों ने मांग की है कि शहर में खुले पड़े सभी चैंबरों को तुरंत बंद किया जाए, ताकि आगे ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों। बता दें कि बीकानेर में ऐसे कई खुले चैंबर हैं, जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं और प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों और बेजुबान जानवरों के लिए खतरा बने हुए हैं।