Bikaner Crime News
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर जिले की पांचू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतमाला रोड पर रोही पांचू इलाके में की गई कार्रवाई में अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे 47.20 ग्राम अफीम और एक स्विफ्ट कार जब्त की गई है।
गिरफ्तार किया गया आरोपी फलौदी के लोहावट थाना क्षेत्र निवासी शेषमल पुत्र लखाराम सोनी (उम्र 20 वर्ष) बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अफीम की तस्करी की योजना बना रहा था, जिसे पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। इस पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच अब नोखा थाने के एसआई राधेश्याम को सौंपी गई है, जो आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं।















