Bikaner News
बीकानेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दवाई के ओवरडोज़ से एक यु¹वक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना जगन्नाथ मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जहाँ राणीसर बास निवासी जयकिशन ने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में शंभुदयाल गहलोत ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, जयकिशन ने दवाई की अधिक मात्रा का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने जानबूझकर ओवरडोज़ लिया था या यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी।














