Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बोलेरो से निकली मौत की पुड़िया, पुलिस ने दबोचा ड्रग्स तस्कर…
Image

बीकानेर: बोलेरो से निकली मौत की पुड़िया, पुलिस ने दबोचा ड्रग्स तस्कर…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रही पुलिस मुहिम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर गश्त के दौरान बोलेरो से 6 ग्राम 20 मिलीग्राम एमडीएमए (MD) बरामद कर एक शातिर तस्कर को दबोच लिया गया। यह कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार के नेतृत्व में की गई, जो कि बीते 15 दिनों में नशे के खिलाफ पांचवीं बड़ी कार्रवाई है।

गुरुवार रात, गश्त के दौरान पुलिस ने तेज रफ्तार बोलेरो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी के दौरान राजेरा निवासी हेतराम जाट के पास से एमडी ड्रग्स की खेप बरामद हुई।

आरोपी सप्लायर निकला, नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हेतराम सिर्फ उपभोक्ता नहीं बल्कि सप्लायर भी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि MD की यह खेप कहां-कहां जाती थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल सुरेंद्र बाना, जयवीर और गोगराज की भी विशेष भूमिका रही। थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने सख्त लहजे में कहा– “नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं… नापासर पुलिस हर दिशा में नजर गड़ाए हुए है।”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *