Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: लंबे समय से फरार इनामी महिला तस्कर पम्मी आखिर आई पुलिस की पकड़ में…
Image

बीकानेर: लंबे समय से फरार इनामी महिला तस्कर पम्मी आखिर आई पुलिस की पकड़ में…

⚪ Bikaner Crime News

बीकानेर जिले की खाजूवाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दस हजार रुपये की इनामी शातिर महिला तस्कर को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित आरोपी महिला सुखविंद्र कौर उर्फ परमजीत कौर उर्फ पम्मी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रही थी।

खाजूवाला और रावला थाना क्षेत्रों में नशे का सामान बेचने के मामलों में फरार चल रही यह महिला फिलहाल लुधियाना जेल में बंद थी। खाजूवाला पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे बीकानेर लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया। खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि 10 अप्रैल 2024 को आरोपी महिला के खिलाफ खाजूवाला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। वहीं रावला थाना क्षेत्र में भी वह चिट्टा सप्लाई करने के आरोपों में वांछित थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने लुधियाना जेल से उसे गिरफ्तार कर बीकानेर लाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला बेहद शातिर तरीके से पहचान छिपाने के लिए बार-बार शादी कर अलग-अलग जगहों पर रह रही थी, जिससे वह लंबे समय तक कानून की पकड़ से बाहर बनी रही। पुलिस अब रिमांड के दौरान उसके नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य सहयोगियों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *