Bikaner News Today
बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 8 सितंबर को निर्धारित उपचुनाव अब नहीं होगा। राजस्थान उच्च न्यायालय ने इस चुनाव को अगली सुनवाई तक स्थगित करने के आदेश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए साफ किया कि अब तक की सभी चुनावी प्रक्रिया फिलहाल रोक दी जाएगी। गौरतलब है कि इस चुनाव को लेकर पहले भी विवाद खड़ा हुआ था। एक ही दिन में नामांकन से लेकर मतदान तक की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कराने के आदेश जारी हुए थे, जिसका विरोध हुआ और बाद में निर्णय वापस ले लिया गया था।














