Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 15 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग, खाली बर्तन लेकर पानी की टंकी पर चढ़े…
Image

बीकानेर: 15 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग, खाली बर्तन लेकर पानी की टंकी पर चढ़े…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव गोपालसर में पिछले करीब 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया। पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे लोगों ने सोमवार को खाली बर्तन लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के करीब 50 घरों में पिछले पखवाड़े से नलों में पानी नहीं आ रहा, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पीने के पानी से लेकर घरेलू जरूरतों तक के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी दो दिनों में पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *