RASHTRADEEP NEWS
कल मंगलवार को बीकानेर पेट्रोल पंप संचालकों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पंप संचालकों की मांग है कि जल्द से जल्द इन मामलों का खुलासा हो। कुछ दिनों पहले एक ही रात में चार पेट्रोल पंप पर चोरी हुई। अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करे। अन्यथा ऐसे में पेट्रोल पंप संचालक काम नहीं कर पाएंगे।
एसोसिएशन सुरपत सिंह राजवी ने कहा कि अगर तीन दिनों में कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया तो मजबूरन पेट्रोल पंप को हड़ताल करनी पड़ेगा। जिसके बाद एसपी तेजस्विनी गौतम ने थानाधिकारी गणेश कुमार को तुरंत उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए है।















