Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: खेलते हुए बालक को कैम्पर ने कुचला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती…
Image

बीकानेर: खेलते हुए बालक को कैम्पर ने कुचला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती…

🪔 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नोखा उपखंड के हिमटसर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 वर्षीय बालक कृष्ण बिश्नोई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बालक अपने घर के बाहर खड़ा था तभी एक तेज रफ्तार कैम्पर वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरपंच ओमप्रकाश मांझू मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल कृष्ण को नोखा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

यह घटना हिमटसर गांव के पोस्ट ऑफिस के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *