Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर पुलिस की आमजन से अपील, पढ़े खबर…
Image

बीकानेर पुलिस की आमजन से अपील, पढ़े खबर…


Bikaner News

बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों और भ्रामक खबरों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। अगर आपको खेतों, खाली स्थानों या अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में बम जैसी वस्तु, ड्रोन या हथियार जैसी कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो:

  • उसके पास न जाएं
  • उसे न छुएं
  • फोटो या वीडियो न बनाएं
  • तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दें

संदिग्ध वस्तु से उचित दूरी बनाए रखें और खुद को व दूसरों को सुरक्षित रखें। जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें।

अफवाहें फैलाना अपराध है। किसी भी तरह की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड न करें।
सतर्कता ही सुरक्षा है – बीकानेर पुलिस के साथ मिलकर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *