Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पुलिस ने विभिन्न मामलो में छ: आरोपी गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: पुलिस ने विभिन्न मामलो में छ: आरोपी गिरफ्तार…

RASHTRADEEP NEWS

पुलिस ने विभिन्न मामलों में आरोपी चल रहे छह जनों को गिरफ्तार किया है। सीओ निकेत पारीक ने बताया कि पुंदलसर गांव में राम-राम वाले दिन शराब के ठेके पर सेल्समैन को धमकाकर 11 पेटी शराब की लूटकर ले जाने वाले आरोपी रतनगढ़ के बाणुदा निवासी 32 वर्षीय गुमानसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, सोमवार को हेड कांस्टेबल हरिराम ने भानीनाथ उर्फ भानीड़ा उर्फ भवानीनाथ सिद्ध का जुर्म साबित होने पर प्रोडक्शन वारंट पर एक बार फिर गिरफ्तार किया है। साथ ही, कुलदीप बावरी निवासी आफताफगढ़, हरियाणा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इसी के साथ, सोमवार को रीड़ी निवासी 32 वर्षीय भगवानाराम जाट, 33 वर्षीय रामदयाल जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। कार्यवाही करते हुए सैरुणा थाने ने लिखमीसर उत्तरादा 23 वर्षीय बाबूलाल जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। अन्य से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *