Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर…
Image

बीकानेर पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर…

Bikaner News

बीकानेर ज़िले में अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर निवासी एक युवक को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जोगराज पुत्र सीताराम को दबोचा, जिसके पास से 5.75 ग्राम एमडी, 13.90 ग्राम अफीम, ₹1,57,540 की नकदी तथा एक कार बरामद की गई। बरामद नकदी मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़ी बताई जा रही है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया और किन-किन को सप्लाई करता था। प्रारंभिक जानकारी में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *