RASHTRADEEP NEWS
आज बीकानेर की सदर पुलिस ने पीबीएम अस्पताल में गिरफ्तार किया श्रीगंगानगर का शातिर बदमाश। वह वहां चुराया गई मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में गया था। इसी दौरान पीबीएम चौकी पुलिस की मदद से श्रीगंगानगर के सदर थाने के एएसआई धर्म वीरने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पर कई आपराधिक मामले उस पर दर्ज है।
एएसआई धर्मवीर ने बताया कि लालगढ़ जाटान के रहने वाले देवीलाल पुत्र हरिराम ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। इसमें कहा कि वह 24 अप्रैल को अपने भाई के इलाज के लिए श्रीगंगानगर के सैक्टर 17 में एक अस्पताल में गया था। वहां वह इलाज में व्यस्त हो गया। इसी बीच अज्ञात आरोपी ने उसका मोटरसाइकिल चुरा लिया। इस पर सदर थाना एसएचओ रमेश कुमार की देखरेख में टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज में मुंह बांधे हुए एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर जाता नजर आया। इस पर मुखबिरों की मदद ली तो आरोपी के बीकानेर जिले के गांव दो बीएलडी के वार्ड नौ पहलवान का बेरा के रहने वाले खुदा बक्श (30) पुत्र कर्मखान होने की जानकारी मिली। बीकानेर पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो उसके खिलाफ बीकानेर जिले के पूगल थाने में मारपीट, आर्म्स एक्ट, पोक्सो एक्ट के मामले दर्ज होने का पता लगा। आरोपी अभी बीकानेर जिले के खाजूवाला के वार्ड 5 की तावलिया कॉलोनी में रहता है। खाजूवाला में गैंगरेप में भी शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने उससे पूछताछ जारी कर दी है। उसके अन्य वारदातों में शामिल होने के बारे में पता किया जा रहा है। उससे मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है।















