Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • दीपावली से पहले बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ अड्डे पर छापा – 6 गिरफ्तार, अफीम बरामद
Image

दीपावली से पहले बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ अड्डे पर छापा – 6 गिरफ्तार, अफीम बरामद

🔴 Bikaner News Today

दीपावली सीजन से पहले बीकानेर की गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंगलम सिटी के फ्लैट नंबर 742 में जुआ खेलते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से ₹43,000 नकद और 71 ग्राम अफीम बरामद की गई है।

यह कार्रवाई ADSP सौरभ तिवारी के निर्देशन और SI मोनिका के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमप्रकाश लखारा सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एडीएसपी सौरभ तिवारी ने बताया कि, दीपावली त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र में जुआरियों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई अपराधियों के लिए चेतावनी है कि बीकानेर में जुआ और नशे का कोई ठिकाना नहीं बचेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *