Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 25 हजार का इनामी आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार…
Image

बीकानेर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 25 हजार का इनामी आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर जिले की पुलिस को कई सालों से फरार चल रहे कुख्यात एचएस (हैबिचुअल ऑफेंडर) उत्तम गिरी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था और वह 2020 से पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन और साइबर सेल के एसआई दीपक यादव की सूझबूझ से आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपी उत्तम गिरी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना नाम बदलकर मनोज रख लिया था और अहमदाबाद के स्थानीय आईडी प्रूफ तक बना लिए थे। वह वहां अपनी मां और पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अहमदाबाद में कभी मिठाई की दुकान, तो कभी अस्पताल और कॉस्मेटिक शॉप में काम किया, ताकि अपनी पहचान पूरी तरह छिपा सके।

बताया जा रहा है कि, आरोपी के खिलाफ बीकानेर जिले के अलग-अलग थानों में कुल 9 स्थाई वारंट न्यायालय से जारी थे। लंबे समय से पुलिस के पास आरोपी की कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी। लेकिन लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आखिरकार साइबर सेल की टीम ने अहमदाबाद में उसे ट्रेस किया।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवाड़ी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी नोखा अरविंद भरद्वाज, थानाधिकारी कोटगेट विश्वजीत सिंह, एएसआई दीपक यादव, हेड कांस्टेबल तुलछीराम, कांस्टेबल श्रीराम, तेजपाल और संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने बताया कि, यह गिरफ्तारी बीकानेर पुलिस की लगातार मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *