🔴 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले की खाजूवाला पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक साथ पांच स्थानों पर दबिश दी और करीब दो दर्जन से ज्यादा स्टोरी व जुआरियों को डिटेन किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगदी, मोबाइल और सट्टे का पूरा हिसाब-किताब भी बरामद किया है।
यह पूरी कार्रवाई सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला के सुपरविजन में और थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं और डिटेन किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में सक्रिय सट्टेबाजों व जुआरियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।














