⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले की पांचू पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ MD और एक बाइक भी जब्त की गई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई कक्कू रोड पर की गई। पुलिस टीम ने बाइक सवार व्यक्ति को रोककर उसकी पुछताछ की। संदिग्ध व्यवहार देखने के बाद प्रभुराम की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से MD बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।














