⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने गुरुवार को अपराध पर बड़ी चोट करते हुए चोरी और नकबजनी में लिप्त 8 आदतन अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में थानचन्द, राज जावा, पुनीत पण्डित, रावल, अरुण, योगेश नायक, आकाश पंडित और मनोज शामिल हैं।
पुलिस टीम के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में कई अनसुलझी घटनाओं के खुलासे की संभावनाएँ सामने आई हैं। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि शहर में हाल ही में हुई चोरी-नकबजनी की घटनाओं की कड़ियां जोड़ी जा सकें। इस कार्रवाई से बीकानेर पुलिस की क्राइम कंट्रोल रणनीति को बड़ी सफलता मिली है।














