Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर पुलिस की दबिश, 45 हॉस्टल्स में अचानक सर्च, संदिग्धों की तलाश…
Image

बीकानेर पुलिस की दबिश, 45 हॉस्टल्स में अचानक सर्च, संदिग्धों की तलाश…

Bikaner News Today

बीकानेर शहर में आज अलसुबह एक बार फिर पुलिस की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। जेएनवीसी इलाके में स्थित पीजी और हॉस्टलों पर अचानक छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन में बीकानेर पुलिस की 45 टीमें और करीब 150 जवान शामिल रहे। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 45 से ज्यादा हॉस्टल और पीजी को खंगाला और मकान मालिकों को स्पष्ट हिदायत दी — बिना पुलिस सत्यापन के किसी को भी हॉस्टल या पीजी में ठहरने ना दें। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि जिस नाम से किराया लिया गया है, वही व्यक्ति ही वहां निवास करे।

इस कार्रवाई में सिटी सेक्टर के सभी 10 थानाधिकारी, एडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी, खान मोहम्मद, ओमप्रकाश, सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा और सीओ कोटगेट विशाल जांगिड़ अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे।

बीकानेर पुलिस का कहना है कि यह अभियान आपराधिक गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से किया गया है। इससे पहले भी शहर के विभिन्न इलाकों में इसी प्रकार के सर्च ऑपरेशन चलाए जा चुके हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *