Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना वेरिफिकेशन रह रहे 40 प्रवासी कारीगर हिरासत में…
Image

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना वेरिफिकेशन रह रहे 40 प्रवासी कारीगर हिरासत में…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में आज पुलिस ने प्रवासियों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान चलाया। सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में गठित पांच विशेष टीमों ने कस्बे के विभिन्न इलाकों में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान सोने-चांदी की दुकानों पर काम कर रहे दर्जनों बंगाली कारीगरों से गहन पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि कई प्रवासी बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे थे, जिन पर शिकंजा कस गया है। अभियान के दौरान करीब 40 संदिग्ध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया। जिन्हें बस में बैठाकर थाने लाया गया। यहां दस्तावेजों और पहचान पत्रों की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ बंगाली युवकों ने नोखा के पते पर आधार कार्ड भी बनवा लिए हैं। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में रह रहे प्रवासियों का संपूर्ण वेरिफिकेशन कराया जाएगा, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। इस कार्रवाई के बाद से ही नोखा क्षेत्र में हलचल और चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है और कहा है कि ऐसे अभियान समय-समय पर जारी रहने चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *