🟢 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के बज्जू पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 43.015 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेंज आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, एडीशनल एसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सान्दू और कोलायत सीओ संग्राम सिंह के निर्देशन में बज्जू थानाधिकारी आलोक सिंह एवं उनकी टीम ने 23 सितंबर को चक 04 बीजेएम बज्जू स्थित आरोपी विकाश पुत्र ईमीलाल विश्नोई (29 वर्ष) के खेत में बने मकान से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी विकाश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और अपराध पर सख्त नियंत्रण के प्रति पुलिस की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।














