Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सड़क सुरक्षा के लिए बीकानेर पुलिस का बड़ा कदम, 80 वाहन मालिकों पर गिरी गाज…
Image

सड़क सुरक्षा के लिए बीकानेर पुलिस का बड़ा कदम, 80 वाहन मालिकों पर गिरी गाज…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर बीकानेर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी क्रम में नोखा पुलिस ने अवैध लोहे के गाटर व बंपर लगे वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशसिंह सांदू के निर्देश पर, वृताधिकारी हिमांशु शर्मा की निगरानी और थानाधिकारी अमित स्वामी के नेतृत्व में नोखा पुलिस ने शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों की जांच करवाई।

80 वाहनों से भारी लोहे के गाटर किए जब्त

थानाधिकारी अमित स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान 80 से अधिक वाहनों के आगे अवैध रूप से भारी लोहे के गाटर और बंपर लगे पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। यह बंपर न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि हादसों की बड़ी वजह भी बनते हैं।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई

नोखा पुलिस ने इन वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अपने वाहनों पर बिना अनुमति कोई भी अतिरिक्त उपकरण या गाटर न लगाएं, जिससे दूसरों की जान जोखिम में न पड़े।

बीकानेर पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की गंभीर पहल भी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *