RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र की पुलिस टीम द्वारा बुधवार शाम को बज्जू थाना क्षेत्र के 961 हैड आरडी पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करी। जिसमे दो किलो अफीम के सहित प्रकाश पुत्र शांतिराम को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा की, आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। ऐसी सूचना कई दिनों से मिल रही थी। पुलिस आरोपी पर काफी समय से नजर हुई थी। बुधवार को आरोपी प्रकाश बिना नंबर की बाइक पर मादक पदार्थ लेकर आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी को 961 हैड आरडी पर घेर लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।














