Bikaner Police News
बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में बीकानेर रेंज पुलिस ने शुक्रवार को ए-श्रेणी की नाकाबंदी कर अवैध गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा कसा। पूरे रेंज में 80 नाकाबंदी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस टीमों ने वाहनों की गहन चेकिंग की, जिसके दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब, डोडा-पोस्त और अफीम बरामद की गई।
क्या-क्या बरामद हुआ?
- बीकानेर: 270 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
- चूरू: 10,000 लीटर अवैध शराब, 43.735 किलो डोडा पोस्ट, 65 ग्राम अफीम
- श्रीगंगानगर: 43.700 किलो डोडा पोस्ट, 1.042 किलो अफीम
अन्य कार्रवाई
बीपीएसएम मामलों में केस दर्ज: बीकानेर – 4, श्रीगंगानगर – 3, चूरू – 1 आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस व आबकारी एक्ट के तहत 10 आरोपी गिरफ्तार।
आईजी हेमंत शर्मा ने कहा कि, यह अभियान संगठित अपराध और अवैध तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस की सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेंज में इस तरह की ए श्रेणी की नाकाबंदियां लगातार जारी रहेंगी।















